Homeक्राइम (Crime)UP: रायबरेली में सनसनीखेज वारदात, पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार...

UP: रायबरेली में सनसनीखेज वारदात, पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में मची सनसनी

UP: रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र स्थित ठकुराइन खेड़ा मजरे रामपुर सुदौली गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी की सुरक्षा में तैनात 40 वर्षीय चौकीदार राम सजीवन की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। सोमवार सुबह खून से सना शव चारपाई पर मिलने से गांव में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

रात में ड्यूटी पर गए थे राम सजीवन

ग्रामीणों के अनुसार, राम सजीवन रोज की तरह रात में घर से भोजन करने के बाद निर्माणाधीन टंकी परिसर में चौकीदारी के लिए पहुंचे थे। वह वहीं चारपाई डालकर सो रहे थे। आशंका है कि देर रात बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Also Read: UP: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप, चचेरे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुबह ग्रामीणों ने देखा खौफनाक मंजर

सुबह जब आसपास के लोग पानी की टंकी की ओर पहुंचे तो चारपाई पर पड़े राम सजीवन के शव को देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

एएसपी आलोक सिंह ने मौके पर पहुंचकर संभाली जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले के खुलासे के निर्देश दिए। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Also Read: UP: रायबरेली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के छह आरोपियों को दबोचा, गिरोह का सरगना भी चढ़ा हत्थे

रंजिश से इनकार, गांव में पुलिस बल तैनात

मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि राम सजीवन का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी, जिससे हत्या की वजह फिलहाल रहस्य बनी हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एएसपी के अनुसार, जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)   



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments