Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में हल्की बारिश ने खोल दी विकास की पोल:सड़क पर जलभराव...

बस्ती में हल्की बारिश ने खोल दी विकास की पोल:सड़क पर जलभराव से स्कूल पहुंचना मुश्किल, ग्रामीणों ने लगाई गुहार

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में विक्रमजोत हर्रैया विकास खंड के ग्राम पंचायत शंकरपुर में हल्की बारिश के बाद जलभराव की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। एसएचटीपीएम स्कूल और गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर पानी जमा होने से स्कूली बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। हल्की बारिश में ही सड़क बनी तालाब ग्रामीणों के अनुसार, बारिश ज्यादा नहीं हुई, लेकिन निकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण सड़क पर पानी भर गया। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। पुरानी नाली व्यवस्था अब हो चुकी बेअसर स्थानीय लोगों ने बताया कि कई वर्ष पहले राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से पूर्व प्रधान जगदंबा यादव के घर तक पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क का डामरीकरण कराया गया था। साथ ही गांव के पानी की निकासी के लिए सड़क से एक गड्ढे तक नाली बनाई गई थी, जिससे जलभराव न हो। बढ़ती आबादी और निर्माण ने बढ़ाई दिक्कत ग्रामीणों का कहना है कि समय के साथ गांव की आबादी बढ़ी और नए मकानों के निर्माण से पानी निकलने का प्राकृतिक रास्ता बाधित हो गया। अतिक्रमण के कारण पुरानी नाली भी लगभग समाप्त हो गई है। बंद पाइपलाइन बनी नई समस्या ग्रामीणों के मुताबिक पहले गड्ढे से ओवरफ्लो होने वाला पानी राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के नीचे बनी पाइपलाइन से गांव के उत्तरी तालाब और फिर नाले तक पहुंचता था। आरोप है कि कुछ लोगों ने इस पाइपलाइन को बंद कर दिया, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह प्रभावित हो गई। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का बढ़ा संकट सड़क पर जमा पानी के कारण लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बरसात बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से की हस्तक्षेप की मांग अब्दुल वहाब, नगई, इकबाल अहमद, लल्लू, लहुरी प्रजापति और राम दरश मौर्य सहित कई ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर सड़क को जलभराव से मुक्त कराया जाए ताकि बच्चों और ग्रामीणों को राहत मिल सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments