Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सौरी गांव में हर्रैया विधायक ने विकास कार्यों:आर.सी.सी. सड़क, अंत्येष्टि स्थल और...

सौरी गांव में हर्रैया विधायक ने विकास कार्यों:आर.सी.सी. सड़क, अंत्येष्टि स्थल और मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य शामिल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह ने आज विकासखंड विक्रमजोत के ग्राम पंचायत सौरी में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। विधायक ने नव निर्मित आर.सी.सी. सड़क, अंत्येष्टि स्थल और माँ काली मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने यात्री छाजन का भूमि पूजन किया और पौधारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया। विधायक अजय सिंह माँ काली मंदिर में आयोजित भंडारा और माँ सरयू पूजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि शक्तिपाल सिंह उर्फ सूरज सिंह, विवेक तिवारी, महेश चतुर्वेदी, झिनकाई सिंह, राम बलि दूबे, ब्रम्हचारी, विष्णु प्रताप सिंह, सुजीत सिंह, सुभाष दूबे, भालू सिंह, मंजीत वर्मा, अखिलेश सिंह, आदित्य विक्रम सिंह, वीरू सिंह, नितेश पाण्डेय, सचिन आर्या, विवेक गुप्ता, अजय चौहान, गोलू, तेज नरायन निषाद, अंजय निषाद, शिवम निषाद और शनि निषाद सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments