HomeUncategorizedसाइबर सेल थाना इकौना की प्रभावी कार्यवाही, साइबर ठगी के शिकार पीड़ित...

साइबर सेल थाना इकौना की प्रभावी कार्यवाही, साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के ₹9,500 कराए वापस

श्रावस्ती।साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री आलोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना इकौना श्री परमानंद तिवारी एवं साइबर सेल थाना इकौना की टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित की ₹19,400/- में से ₹9,500/- की धनराशि उसके बैंक खाते में वापस कराई गई।
आवेदक असगर अली पुत्र गुलशेर अली निवासी हयातनगर,थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर जो वर्तमान में लेखपाल के पद पर जनपद श्रावस्ती में कार्यरत हैं, द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात साइबर ठग द्वारा UPI के माध्यम से उनसे ₹19,400/- की साइबर ठगी कर ली गई थी।
शिकायत प्राप्त होने पर साइबर सेल थाना इकौना द्वारा तत्काल तकनीकी एवं विधिक कार्यवाही करते हुए MRM (Money Restoration Module) Portal के माध्यम से संबंधित बैंक एवं अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया गया। प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप पीड़ित की ठगी गई धनराशि में से ₹9,500/- सफलतापूर्वक उसके बैंक खाते में वापस कराई गई। तथा शेष धनराशि वापस कराए जाने का प्रयास जारी है।
श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही कर धनराशि वापस कराए जाने की संभावना बढ़ जाती है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम :
1.प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।
2.उपनिरीक्षक अवनीश यादव, थाना इकौना
3.आ0 जलमेजय, थाना इकौना,

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments