पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी डंडाहेड ने एक वृक्षारोपण अभियान चलाया। यह अभियान कार्यक्षेत्र के ग्राम फरेनी तिवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय धोरहरा और उसके आसपास के क्षेत्रों में आयोजित किया गया। इस अभियान में एसएसबी के जवानों, विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने मिलकर 150 फलदार और छायादार पौधे रोपित किए। इस दौरान सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ और शुद्ध बनाए रखने का संकल्प भी लिया। वृक्षारोपण अभियान में सशस्त्र सीमा बल की ओर से निरीक्षक सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार और पांच अन्य बल कर्मियों ने हिस्सा लिया। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापिका संगीता चौधरी, पांच अन्य शिक्षक और 35 विद्यार्थियों ने भी इस पहल में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
डंडाहेड एसएसबी ने प्राथमिक विद्यालय में किया पौधारोपण:150 फलदार-छायादार पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












