अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को 16 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनीष पटेल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय और कांस्टेबल संतोष कुमार चौहान ने ग्राम सेखुई स्थित शराब भट्ठी के पास से राजेश कुमार (28) को पकड़ा। राजेश कुमार पुत्र रामकेवल, निवासी मदनपुर, थाना निचलौल का रहने वाला है। संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए राजेश की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से ‘बंटी बबली’ ब्रांड की 16 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 134/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
चौक में 16 बोतल अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार:आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












