HomeUncategorizedबलरामपुर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था के...

बलरामपुर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत किया गया पैदल गश्त*

 

 

 

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पैदल गश्त किया गया।

 

इस अवसर पर *क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह एवं क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल* द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी सुझाव प्राप्त किए गए।

 

पैदल गश्त के दौरान समस्त थानों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं दुकानदारों से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ लगाने, असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहने एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।

 

*बलरामपुर पुलिस जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत प्रतिबद्ध है तथा आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील करती है।*

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments