महराजगंज के नौतनवा विकास खंड में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने कई सामुदायिक शौचालय जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण बदहाल स्थिति में हैं। इन शौचालयों पर ताले लटके होने से ग्रामीण आज भी खुले में शौच के लिए मजबूर हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम सभा अरघा मे बंद पड़ा ताला चंडीयान, संपतिहा और कौलही जैसी ग्राम पंचायतों में शौचालयों की स्थिति खराब मिली है। कौलही ग्राम पंचायत के राजधानी टोला स्थित सामुदायिक शौचालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ पाया गया। वहीं, संपतिहा में एक गेट पर ताला बंद था, जबकि दूसरे गेट का ताला टूटा हुआ मिला। चंडीयान में भी शौचालय बंद था और मुख्य गेट का एक हिस्सा गायब था। ग्रामीणों रामविलास सोनू मोनू पप्पू शिवपूजन राम अवतार काशीनाथने बताया कि शौचालयों का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन उनके नियमित देखरेख और संचालन की कोई व्यवस्था नहीं की गई। साफ-सफाई, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ये शौचालय ग्रामीणों के लिए अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। इस अव्यवस्था के कारण सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ रही है। खुले में शौच के लिए मजबूर होने से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों और असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बंद पड़े सामुदायिक शौचालयों को तत्काल प्रभाव से शुरू कराया जाए और उनके नियमित सफाई व रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अमित मिश्रा ने बताया कि उन्हें सामुदायिक शौचालयों के बंद होने और अन्य कमियों की जानकारी मिली है। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों और जिम्मेदार कर्मचारियों को निरीक्षण कर सुधार कराने के निर्देश देने की बात कही। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि जहां भी शौचालय बंद हैं, उन्हें नियमित रूप से संचालित कराया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सामुदायिक शौचालयों पर ताले, ग्रामीण परेशान:नौतनवा की कई पंचायतों में बदहाल व्यवस्था, खुले में शौच को मजबूर लोग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












