श्रावस्ती।अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह द्वारा आज रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने हेतु प्रेरित करते हुए सामूहिक दौड़ लगवाई गई। साथ ही, अनुशासन, एकरूपता, और कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया।अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार पहुंच कर शस्त्रों की साफ सफाई व उनके बेहतर रखरखाव हेतु संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया, स्टोर में रजिस्टरो व सामान का निरीक्षण कर साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।आदेश कक्ष में रजिस्टरों की जांच की गई और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, और नागरिकों की सुरक्षा व सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कर्मियों को समयबद्धता और कार्यकुशलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी गई।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।












