पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अखण्डनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 18.07.2026 को थाना अखण्डनगर पुलिस टीम द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त *प्रदीप कुमार उर्फ कल्लू पुत्र तुलसीराम, उम्र लगभग 37 वर्ष, निवासी ग्राम बड़ौरा ख्वाजापुर, थाना अखण्डनगर, जनपद सुलतानपुर* है।
अभियुक्त के विरुद्ध *फौजदारी वाद संख्या ###/2023, राज्य बनाम प्रदीप कुमार उर्फ कल्लू*, धारा 354A भा.द.वि. एवं *7/8 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act)* के अंतर्गत माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में उसे दिनांक 18.07.2026 को प्रातः लगभग *10:45 बजे* गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
* प्रदीप कुमार उर्फ कल्लू पुत्र तुलसीराम, उम्र लगभग 37 वर्ष, निवासी ग्राम बड़ौरा ख्वाजापुर, थाना अखण्डनगर, जनपद सुलतानपुर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
* उ0नि0 अमित सिंह
* रि0का0 संजय कुमार












