नगर पंचायत इटवा के अंतर्गत बृहस्पतिवार रात लगभग 10 बजे एक सड़क हादसा हुआ। इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर बलुआ चौराहा के पास एक अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। यह ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे खड़ी थी, जिस पर मजदूर टेंट का सामान लाद रहे थे। पीछे से आ रही बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। इस टक्कर से बोलेरो को काफी नुकसान हुआ। बोलेरो में दो लोग सवार थे, जिनमें से ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को हल्की चोटें आईं। ड्राइवर को एक निजी डॉक्टर से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर काम कर रहे मजदूर पूरी तरह सुरक्षित बच गए। सूत्रों के अनुसार, बोलेरो इटवा की ओर किसी काम से जा रही थी। यह बोलेरो बलुआ चौराहा से लगभग 3 किलोमीटर दूर रहने वाले अमित मिश्रा की बताई जा रही है।
इटवा बिस्कोहर मार्ग पर बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई:हादसे में ड्राइवर और एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












