Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मुंडेरवा शुगरमिल चौराहे पर अतिक्रमण, राहगीर जाम से बेहाल:सड़क पर फल-सब्जी की...

मुंडेरवा शुगरमिल चौराहे पर अतिक्रमण, राहगीर जाम से बेहाल:सड़क पर फल-सब्जी की दुकानें; प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप

#बस्ती_न्यूज

मुंडेरवा कस्बे के शुगरमिल चौराहे पर गन्ना पेराई सत्र समाप्त होने के बाद भी राहगीरों को जाम से मुक्ति नहीं मिल रही है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुगरमिल चौराहे से रेलवे क्रॉसिंग और पुरानी पोस्ट ऑफिस तक सड़क के दोनों किनारों पर फल और सब्जी विक्रेता ठेले लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर देते हैं। इससे गोरखपुर और बस्ती की ओर से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। कई बार एम्बुलेंस जैसे आपातकालीन वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। अतिक्रमण के कारण अक्सर विवाद की स्थिति भी बनती है। बीते रविवार को एक ग्राहक फल खरीदने के बाद सड़े फल को वापस करने आया, तो पप्पू नामक फल विक्रेता ने अपने परिवार के साथ मिलकर उस पर धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया। इस घटना के बाद भी मुंडेरवा नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी अतिक्रमणकारी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ पुलिस की मदद से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments