Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छावनी थाने में समाधान दिवस पर आए पांच मामले:एक भी मामले का...

छावनी थाने में समाधान दिवस पर आए पांच मामले:एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका

#बस्ती_न्यूज

छावनी थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल पांच मामले सामने आए। इनमें से एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। प्राप्त मामलों में चार राजस्व विभाग से संबंधित थे, जबकि एक मामला पुलिस विभाग का था। छावनी थानाध्यक्ष चंदन ने बताया कि समाधान दिवस में क्षेत्र के राजस्व विभाग के लेखपाल और कानूनगो उपस्थित रहे। बढ़ती गर्मी के कारण समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या सामान्य से काफी कम रही।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments