गौतम बुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह ऐतिहासिक क्षण दर्ज किया गया। इस एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट का ऑपरेशन शुरू हो गया।
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली शेड्यूल्ड कमर्शियल फ्लाइट 6E-2278 सुबह 8:05 बजे एयरपोर्ट पर उतरी। इससे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयनमंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया।यहां कमर्शियल ऑपरेशन की शुरुआत लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 8:00 बजे आने वाली पहली शेड्यूल्ड इंडिगो फ़्लाइट 6E-2278 के साथ हुई। यह फ्लाइट अपनी यात्रा जारी रखते हुए बेंगलुरु जाएगी।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली कमर्शियल फ्लाइट को रवाना करने से पहले केक काटा और यात्रियों को खास फ्लाइट टिकट भी दिए।
नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान सुबह 8:30 पर लखनऊ के लिए रवाना हुई। इसमें एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार शामिल हैं। इनमें कुछ महिलाएं भी हैं।किंजरापु ने कहा, “आज बहुत खुशी का दिन है। 170 किसान यहां से लखनऊ के लिए पहली उड़ान में जा रहे हैं। बेंगलुरु के लिए भी उड़ान खड़ी है।
ये फ्लाइट अपनी यात्रा जारी रखते हुए बेंगलुरु जाएगी और वहां सुबह 11:05 बजे उतरेगी। नायडू ने बताया कि 4 गंतव्य के लिए यहां से आज उड़ानें शुरू होगी।ये हमारे देश के शीर्ष 5 हवाई अड्डों में शामिल होने वाला है।”उल्लेखनीय है कि इंडिगो और आकासा एयर जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और अमृतसर सहित कई शहरों के लिए अपनी उड़ानें शुरू कर दी हैं।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ान शुरू, इंडिगो फ्लाइट ने रचा इतिहास
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












