बहराइच जनपद के मिहीपुरवा विकास खंड स्थित पी.एम.श्री. कम्पोजिट विद्यालय, सुजौली को ‘उत्कृष्ट शैक्षिक सहयोग सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) 2025-26 के तहत प्रदान किया गया है। विद्यालय के कुल पांच छात्र-छात्राओं ने इस प्रतिष्ठित NMMS परीक्षा में सफलता हासिल की है। यह सम्मान छात्रों का आवेदन कराने, उन्हें परीक्षा की तैयारी कराने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। प्रधानाध्यापक श्रवन सिंह को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMS) के तहत कक्षा 8 के चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस उपलब्धि का प्रमाण-पत्र प्रयागराज से मनोविज्ञानशाला के निदेशक प्रताप नारायण सिंह, कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन के प्राचार्य अजय कुमार सिंह और साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया। पी.एम.श्री. विद्यालय सुजौली की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी है।
सुजौली विद्यालय को मिला उत्कृष्ट शैक्षिक सहयोग सम्मान:NMMS परीक्षा में 5 छात्रों की सफलता पर मिला सम्मान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












