HomeHealth & Fitnessटीएमसी नेता कवि दत्त ने राजनीति को अलविदा कहा, “36 दिनों का...

टीएमसी नेता कवि दत्त ने राजनीति को अलविदा कहा, “36 दिनों का राजनीतिक अध्याय”

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बीच दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है।

विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जाने-माने व्यवसायी कवि दत्त उर्फ “बाप्पा” ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर जारी अपने भावुक संदेश में उन्होंने राजनीति से अलग होने की बात कही।

कवि दत्त ने अपने संदेश में लिखा कि उनका “36 दिनों का राजनीतिक अध्याय” अब समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और वह बंगाल की जनता के जनादेश को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं।

उन्होंने नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि दुर्गापुर समेत पूरा पश्चिम बंगाल विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। अपने छोटे राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कवि दत्त ने कहा कि अगर इस दौरान उनसे अनजाने में कोई गलती हुई हो तो वह उसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं।

उन्होंने अपने समर्थकों, शुभचिंतकों और आम लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जनता से जो प्यार और समर्थन मिला, वह हमेशा याद रहेगा।

अपने विदाई संदेश के अंत में उन्होंने लिखा, “सब अच्छे रहें, सबको अच्छा रखें।” इस संदेश के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। दुर्गापुर की राजनीति में अचानक आए इस फैसले को लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

कई समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उनके फैसले पर भावुक प्रतिक्रिया दी है, जबकि राजनीतिक विश्लेषक इसे चुनावी परिणामों के बाद का बड़ा घटनाक्रम मान रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments