बहराइच जिले के मोतीपुर ब्लॉक अंतर्गत वेलहन महेशपुर ग्राम सभा में गुरुवार को खराब मौसम के कारण किसानों की गेहूं की फसल बड़े पैमाने पर नष्ट हो गई। तेज बारिश, 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा और ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। किसानों के अनुसार, उनकी छह महीने की मेहनत से तैयार हुई गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण फसलें खेतों में बिछ गईं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रभावित किसानों में नीरज सिंह, पंकज सिंह, छतवा पासी, सुंदर पासी और जगदीश कश्यप सहित कई अन्य किसान शामिल हैं। इन सभी की फसलें खराब मौसम की चपेट में आने से नष्ट हो गई हैं। फसलें नष्ट होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वे अपनी बर्बाद हुई फसल को लेकर चिंतित हैं और नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
बहराइच में तेज बारिश-ओलावृष्टि से गेहूं की फसल नष्ट:मोतीपुर ब्लॉक के वेलहन महेशपुर में किसानों को भारी नुकसान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












