Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भूमि अतिक्रमण विरोधी मोर्चा ने DM को सौंपा ज्ञापन:महराजगंज में सरकारी जमीनों...

भूमि अतिक्रमण विरोधी मोर्चा ने DM को सौंपा ज्ञापन:महराजगंज में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग


महराजगंज में भूमि अतिक्रमण विरोधी मोर्चा के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रदेशभर में सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। मोर्चा ने आरोप लगाया कि भू-माफियाओं ने नजूल, ग्राम सभा, सीलिंग, भूदान और वक्फ की जमीनों पर फर्जी अभिलेखों व अवैध प्लॉटिंग के जरिए कब्जा किया है। ज्ञापन में सरकारी भूमि का विशेष सर्वे कराने, अभिलेखों का डिजिटलीकरण करने, तहसील स्तर पर संयुक्त सर्वे टीम गठित करने और दोषी राजस्व कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई गई। इसके अतिरिक्त, एसटीएफ राजस्व के गठन, भू-माफिया दमन दल बनाने और भूमि अतिक्रमण को विशेष अपराध घोषित कर फास्ट ट्रैक राजस्व कोर्ट स्थापित करने की मांग भी की गई। भूमि अतिक्रमण विरोधी मोर्चा के जिला संयोजक इंद्रजीत मौर्य ने कहा कि यदि राज्य सरकार जल्द भू-माफियाओं पर कार्रवाई नहीं करती है, तो मोर्चा धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर अजय चौधरी, शिवा उपाध्याय, विनय वर्मा, इंद्रजीत मौर्य, प्रकाश गौतम, बलराम दुबे और अंश मिश्रा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments