Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रोडवेज की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत:सिद्धार्थनगर में एक...

रोडवेज की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत:सिद्धार्थनगर में एक की मौके पर मौत, दूसरे से अस्पताल में तोड़ा दम; दुकान का सामान लेने जा रहे थे


संतकबीरनगर जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में खेसरहा थाना क्षेत्र के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से नंदौर बाजार अपनी दुकान का सामान लेने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, अमथरी मोड़ के पास उनकी बाइक रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बखिरा थाना प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा निवासी राजकुमार गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता (25 वर्ष) और प्रवीण विश्वकर्मा पुत्र रामदीन विश्वकर्मा (21 वर्ष) के रूप में हुई है। राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल प्रवीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदावल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार रात करीब 8 बजे हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments