Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महुलानी में आंधी से दो बिजली पोल गिरे:पूरे गांव की बिजली आपूर्ति...

महुलानी में आंधी से दो बिजली पोल गिरे:पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित, मरम्मत जारी


सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र स्थित ग्राम महुलानी में सोमवार को आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को प्रभावित किया। तूफान के कारण गांव के बीचो-बीच लगे दो विद्युत पोल धराशाई हो गए, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आंधी इतनी प्रबल थी कि मजबूत विद्युत पोल भी उसे झेल नहीं पाए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि या गंभीर दुर्घटना नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है और मरम्मत कार्य में जुट गई है। महुलानी पावर हाउस के अवर अभियंता राजकुमार मरवटिया ने बताया कि सोमवार को आए तेज आंधी-तूफान के कारण दो विद्युत पोल गिरने से आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गई है। अवर अभियंता ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द पोल खड़ा कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है और कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments