#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एकटेकवा चौराहे पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक अन्य बाइक सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग सुरेंद्र प्रसाद मिश्र को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरेंद्र प्रसाद मिश्र कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतासी गांव के निवासी हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल बुजुर्ग को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कप्तानगंज पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस दोनों वाहन चालकों की पहचान और हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है। गौरतलब है कि एकटेकवा चौराहा क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। स्थानीय निवासी लंबे समय से इस चौराहे पर स्पीड ब्रेकर और बेहतर यातायात व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
एकटेकवा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, बुजुर्ग गंभीर घायल:बस्ती जिला अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












