सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा ब्लॉक अंतर्गत बेलौहा स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर डीजल की भारी कमी देखी गई। पंप पर महज तीन घंटे के भीतर लगभग 7 से 8 हजार लीटर डीजल खत्म हो गया, जिससे घंटों लाइन में लगे किसानों को निराश लौटना पड़ा। जल्दी डीजल खत्म होने से लोगों में नाराजगी पंप प्रबंधन ने पहले यह व्यवस्था बताई थी कि गैलन में अधिकतम 1000 रुपये और चार पहिया वाहनों में 2000 रुपये तक का ही डीजल दिया जाएगा। इसके बावजूद इतनी जल्दी डीजल समाप्त हो जाने से लोगों में नाराजगी फैल गई। सुबह से ही सैकड़ों वाहनों की लगी लाइन सुबह से ही सैकड़ों वाहनों और गैलन लेकर आए किसानों की लंबी लाइन लगी हुई थी। कई किसानों को घंटों इंतजार के बाद भी डीजल नहीं मिल सका। कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि पंप पर डीजल की कालाबाजारी भी हो रही थी, जिसका अंदेशा वीडियो में दिख रही स्थिति से लगाया जा रहा है। कर्मचारियों ने दी डीजल खत्म होने की जानकारी गिरजाशंकर मिश्रा ने बताया कि वह दोपहर करीब 3 बजे से लाइन में खड़े थे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें डीजल नहीं मिला। वहीं, श्रीनाथ झा ने कहा कि वह करीब 4 बजे से लाइन में थे और जब उनका नंबर आया तो पंप कर्मचारियों ने डीजल खत्म होने की जानकारी दी। उपलब्ध मात्रा लोगों में हुई वितरित पंप संचालक सौरभ बोरा ने इस संबंध में बताया कि भीड़ अत्यधिक होने के कारण डीजल तेजी से समाप्त हो गया और उपलब्ध मात्रा लोगों में वितरित कर दी गई। चार घंटे तक लाइन में खड़े कई लोग किसान घनश्याम गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, रामविलास मिश्रा, रामविलास वर्मा, कृष्ण देव मिश्रा और शिव शंकर मिश्रा सहित कई अन्य लोग करीब चार घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद खाली हाथ लौट गए। किसानों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी देखी गई।
बेलौहा पेट्रोल-पंप पर 3 घंटे में 7-8हजार लीटर डीजल खत्म:घंटों लाइन में लगे किसान निराश लौटे, अव्यवस्था का लगाया आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












