Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में 77 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह:25 हजार रुपये के उपहार...

श्रावस्ती में 77 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह:25 हजार रुपये के उपहार दिए गए, 15 हजार रुपए भोजन पर खर्च किए गए


श्रावस्ती में राज्य सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 77 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हॉल में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद और प्रवीण यादव ने दीप प्रज्वलन व कलश पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र और उपहार भेंट किए। विवाह समारोह सामाजिक और धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ। संचालन की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि यह योजना निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह में आने वाली आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए लागू की गई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रति जोड़े को कुल एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है। इसमें 60 हजार रुपये लाभार्थी के बैंक खाते में, 25 हजार रुपये के उपहार और 15 हजार रुपये भोजन, टेंट व अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं। मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए है। उन्होंने कहा कि इस योजना से परिवारों को बेटियों की शादी की चिंता से राहत मिलेगी। योजना के सफल संचालन की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई है, जो पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें लाभ प्रदान कर रहा है। सामान्य वर्ग के 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विभिन्न विकास खंडों और नगर निकायों से जोड़े शामिल हुए। इनमें इकौना से 14, गिलौला से 12, हरिहरपुररानी से 15, जमुनहा से 8, सिरसिया से 17, नगर पालिका भिनगा से 8 और नगर पंचायत इकौना से 3 जोड़े थे। सामाजिक वर्ग के अनुसार, अल्पसंख्यक वर्ग के 24, अन्य पिछड़ा वर्ग के 24, अनुसूचित जाति के 15, अनुसूचित जनजाति के 2 और सामान्य वर्ग के 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम के अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments