HomeHealth & Fitnessबाप बेटे के झगड़े में मां की मौत, लोगों ने बेटे को...

बाप बेटे के झगड़े में मां की मौत, लोगों ने बेटे को हैंडपंप में बांधकर बुलाई पुलिस

लखनऊ। गुरूवार रात सआदतगंज इलाके में बाप से झगड़ा कर रहे बेटे को हटाने आई मां गिर पड़ीं, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने बेटे को हैंडपंप से बांधकर पुलिस बुला ली। पुलिस जब उसे हिरासत में ले जाने लगी तो चिल्लाने लगा- मुझे अम्मा का मुंह तो दिखा दो। घटना कटरा बिजन बेग चौकी क्षेत्र के तकिया पीर ज्ञान मोहल्ले की है।

मोहल्ले के रईस अहमद का बेटा सलमान नशे का आदी है। वह गुरुवार रात करीब 10 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। पिता ने सवाल पूछ लिया तो वह उनसे झगड़ा करने लगा। इसी बीच मां जीनत उर्फ मरजाना (60) बीच-बचाव करने आ गईं। उन्होंने बीच-बचाव करना चाहा, लेकिन फिसल कर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। लोग उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए लेकिन मृत घोषित कर दिया गया।

इसके बाद लोग ट्रॉमा सेंटर से लौटकर और घर में शराब के नशे में बैठे बेटे को हैंडपंप से बांध दिया। पुलिस बुलाई। पुलिस जब उसे ले जाने लगी तो वह चिल्लाने लगा- मुझे एक बार अम्मा का मुंह तो दिखा दो, मुझे एक बार अम्मा का मुंह तो दिखा दो। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज संतोष आर्य ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और शव का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया महिला के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments