Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पारिवारिक कलह के चलते युवक ने की आत्महत्या:सिद्धार्थनगर के देईपार का मामला,...

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने की आत्महत्या:सिद्धार्थनगर के देईपार का मामला, फांसी के फंदे से लटका मिला शव


भवानीगंज थाना क्षेत्र के देईपार गांव में पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान देईपार गांव निवासी प्रमोद (पुत्र स्वर्गीय बेकारू) के रूप में हुई है। प्रमोद रात में भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। अगले दिन सुबह जब देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो भाई ने आवाज लगाई। भीतर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने खिड़की से कमरे में देखा तो प्रमोद छत की कुंडी में फंदे के सहारे लटके हुए थे। इसके बाद खिड़की के पास की ईंट हटाकर लोग अंदर पहुंचे और दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा। सूत्रों के अनुसार, प्रमोद नशे का आदी था, जिसके चलते उसका अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। करीब दो माह पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी, जिससे वह काफी तनाव में था। इस संबंध में भवानीगंज थाना अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए, शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments