श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा बीते 24 घंटे में प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल *17 वारंटियों* को गिरफ्तार किया गया है।इस विशेष अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान तथा क्षेत्राधिकारी
इकौना आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अभियान चलाकर 24 घंटे के भीतर 17 वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। उक्त वारंटियों के विरुद्ध मा० न्यायालय JM, CJM, ACJM, ASJ/FTC* आदि न्यायालयों द्वारा वारंट जारी किए गए थे।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, डी०पी० एक्ट*आदि अपराधों के वारंटी थे। सभी गिरफ्तार वारंटियों को नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
थानावार गिरफ्तारी विवरण निम्नवत है
थाना गिलौला – *06 वारंटी*
थाना सोनवा – *05 वारंटी*
थाना इकौना – *02 वारंटी*
नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती – *03 वारंटी*
थाना सिरसिया– *01 वारंटी*
कुल गिरफ्तार वारंटी – 17
जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 24 घंटे में 17 वारंटियों को किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












