Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में प्रबुद्धजन सम्मेलन में व्यापारी को हार्ट अटैक:मंत्री की अध्यक्षता में...

बहराइच में प्रबुद्धजन सम्मेलन में व्यापारी को हार्ट अटैक:मंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम, प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ रेफर


बहराइच के विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन के दौरान एक प्रतिष्ठित व्यापारी को अचानक हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है। प्रदेश के कृषि व्यापार विपणन मंत्री दिनेश प्रताप सिंह रविवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर थे। शाम को वे विकास भवन सभागार में अधिकारियों, व्यापारियों और अन्य लोगों के साथ प्रबुद्धजन सम्मेलन कर रहे थे। इसी दौरान नगर के ब्राह्मणी पूरा निवासी कोल्ड स्टोरेज संचालक पंकज जैन (60) को अचानक दिल का दौरा पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और व्यापारी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ स्वयं अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से उनके इलाज के संबंध में जानकारी ली। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पंकज जैन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments