Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सामुदायिक भवन निर्माण में 1.25 करोड़ रुपये का गबन:बस्ती में चार लोगों...

सामुदायिक भवन निर्माण में 1.25 करोड़ रुपये का गबन:बस्ती में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में सामुदायिक भवन निर्माण परियोजना में 1.25 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगा है। शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ जालसाजी और धमकी देने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रतापगढ़ जनपद के दहिलामऊ सिविल लाइन निवासी जितेंद्र कुमार अग्रवाल ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। उनकी शिकायत के अनुसार, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए स्वीकृत 1.25 करोड़ रुपये बैंक ऑफ इंडिया, बस्ती स्थित खाते से निकाल लिए गए। आरोप है कि धनराशि निकालने के बाद निर्माण कार्य पूर्ण होने का प्रमाण पत्र भी जमा कर दिया गया, जबकि वास्तविक स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। वादी ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने भारतीय कोऑपरेटिव ग्रामीण विकास एवं निर्माण लिमिटेड, लालबाग, लखनऊ की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धनराशि का गबन किया। जितेंद्र कुमार अग्रवाल ने अपनी शिकायत में बताया है कि जब उन्होंने इस मामले का विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पुलिस ने गोंडा जिले के बेलसर निवासी पवन कुमार पाण्डेय, लखनऊ के इस्माइलगंज इंडस्ट्रियल एरिया निवासी आशीष कुमार पाठक, शिवेन्द्र प्रताप सिंह और मोहम्मद आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मोती चंद ने जानकारी दी कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों और बैंक लेन-देन की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments