HomeHealth & Fitnessकल्याणी नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया पर शुरू होगा निर्माण कार्य, डायवर्जन से...

कल्याणी नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया पर शुरू होगा निर्माण कार्य, डायवर्जन से गुजरेंगे वाहन

उन्नाव। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-1 लोक निर्माण विभाग सुबोध कुमार ने बताया कि जनपद उन्नाव में सण्डीला-चकलवंशी-बिठूर-चौबेपुर मार्ग (राज्यमार्ग संख्या-166) पर किलोमीटर 60 के चैनेज 59.98 स्थित कल्याणी नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर नई बॉक्स कलवर्ट का निर्माण कराया जाएगा।
निर्माण कार्य के दौरान कल्याणी नदी पर स्थित पुरानी पुलिया से यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। वाहन चालकों की सुविधा के लिए पुलिया के किनारे बनाए गए डायवर्जन मार्ग से वाहनों का आवागमन कराया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग के दोनों ओर सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। विभाग ने लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन मार्ग का ही उपयोग करें तथा सावधानी बरतें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments