जनपद बहराइच के थाना हरदी अंतर्गत ग्राम बैशनपुरवा (दाखिला रमपुरवा) में एक 35 वर्षीय युवक का शव उसके घर के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ पाया गया है। मृतक की पहचान राजू, पुत्र रामानंद के रूप में हुई है। यह घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:45 बजे सामने आई, जब मृतक की पत्नी शिवपति ने हरदी थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति राजू का शव घर के पीछे एक पेड़ से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरदी, आलोक सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। साक्ष्य संकलन के बाद, पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बहराइच भेज दिया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। वर्तमान में गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
हरदी में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने जांच शुरू की; पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












