Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में आबादी के बीच घुसा तेंदुआ, चार घायल:वन विभाग ने घंटों...

बहराइच में आबादी के बीच घुसा तेंदुआ, चार घायल:वन विभाग ने घंटों मशक्कत के बाद ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा, गांव में दहशत


बहराइच जिले के मोतीपुर तहसील क्षेत्र के मौजीपुरवा गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ आबादी के बीच घुस गया। तेंदुए के गांव में घूमने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इस दौरान तेंदुए ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घटना में घायल होने वालों में फजलुर रहमान, जुबेर और नसीम नामक ग्रामीण शामिल हैं। रेस्क्यू अभियान के दौरान तेंदुए ने वन दारोगा जितेंद्र कुमार पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। तेंदुआ काफी देर तक खेतों और घरों के बीच घूमता रहा, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल बन गया और ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए घंटों तक कड़ी मशक्कत की। टीम ने सतर्कता बढ़ाते हुए पूरे इलाके को घेर लिया ताकि तेंदुआ और लोगों को नुकसान न पहुंचा सके। काफी देर चली कार्रवाई के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर काबू में कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सभी घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद भी गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और जंगल की ओर अकेले न जाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments