श्रावस्ती जनपद के इकौना कस्बे में साईं मंदिर के पास एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिली। महिला को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान राधा के रूप में हुई है, जिसकी शादी लगभग दो माह पहले हुई थी। राधा का आरोप है कि वह अपने मायके जा रही थी, तभी रास्ते में ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। राधा के मुताबिक, ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिसके कारण वह बेहोश होकर सड़क किनारे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए थे।
इकौना में नवविवाहिता साईं मंदिर के पास बेहोश मिली:ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप, जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












