इटवा ब्लॉक परिसर में रविवार को एक जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के सेवाकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लगाया गया था। इसमें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सूर्यमती पांडेय ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास और कृषि सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई सरकारी योजनाओं के शिविरों का अवलोकन किया। ब्लॉक प्रमुख सूर्यमती पांडेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के सेवाकाल में देश के लोगों का विकास हुआ है। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ मार्कंडेय पांडेय ने मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत बृजेश गुप्ता, सीएचसी अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी, सीडीपीओ मंजू लता गौतम, मेला प्रभारी अनूप कुमार, प्रेम कुमार, सूरज उपाध्याय, बेसिक शिक्षा के शिक्षक ओंकार नाथ साहनी, केशव पटेल, सलाहुद्दीन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इटवा ब्लॉक में जनकल्याण शिविर:प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न विभागों ने लगाई स्टॉल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












