Homeजिला / लोकल (Local News)श्रीराम मंदिर चढ़ावा विवाद: कांग्रेस ने की हाईकोर्ट जज से समयबद्ध जांच...

श्रीराम मंदिर चढ़ावा विवाद: कांग्रेस ने की हाईकोर्ट जज से समयबद्ध जांच की मांग


नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की उच्च न्यायालय के पदस्थ न्यायाधीश से समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार ने देश की आस्था के साथ बड़ा छल किया है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस विधानमंडल दल (सीएलपी) की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने मंगलवार को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि श्रीराम जन्मभूमि को लेकर जो जानकारियां सामने आ रही हैं, वे एक बड़े संगठित भ्रष्टाचार को दर्शाती हैं।अजय राय ने आरोप लगाया कि पहले श्रीराम जन्मभूमि में शिलापूजन के नाम पर खूब पैसे वसूले गए, जिसका कोई लेखा-जोखा नहीं है। यह 1,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की चोरी है।उन्होंने जमीन, निर्माण कार्य और चंदे में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए मोदी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा इस गंभीर मुद्दे से जुड़ी एसआईटी की रिपोर्ट एक हफ्ते में आनी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि एसआईटी में उस अधिकारी को जांच दी गई है, जिसके खिलाफ खुद महाकुंभ में मची भगदड़ से जुड़ी जांच चल रही है।कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने दावा किया कि आज चढ़ावे में गड़बड़ी का मामला सामने आया है लेकिन अगर पृष्ठभूमि देखें तो जमीन अधिग्रहण के समय भी सस्ती जमीन खरीद कर ट्रस्ट को महंगे दामों पर बेची गई थी।
मंदिर के आसपास सैन्य भूमि को भी नियम बदल कर बड़े-बड़े लोगों को सौंपा गया था। उन्होंने निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंदिर निर्माण के समय पहली ही बारिश में करोड़ों की लागत से बनी सड़क धंस गई थी और गर्भगृह में पानी टपक रहा था।
 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments