संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा थाना मेंहदावल पर नवनिर्मित मिशन शक्ति केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया । तत्पश्चात मिशन शक्ति केन्द्र , मालखाना व अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों से बातचीत की और निर्देश दिए कि थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए ।
मिशन शक्ति अभियान के तहत गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति निरंतर जागरूक किया जाए । इस नवनिर्मित कक्ष का उद्देश्य थाना स्तर पर आने वाली पीड़ित महिलाओं को एक सुरक्षित, सहज और सौहार्दपूर्ण वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी संकोच के अपनी बात पुलिस के समक्ष रख सकें । मिशन शक्ति केन्द्र को आधुनिक संसाधनों से लैस किया गया है, जहाँ शिकायतों के पंजीकरण के साथ-साथ महिलाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया जाएगा ।
उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि *”महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है । थाना मेंहदावल में इस समर्पित केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र की महिलाओं को न्याय पाने में सुगमता होगी और पुलिस के प्रति उनका विश्वास और मजबूत होगा।”*
इस दौरान क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह*, प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह*, थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह,* पुलिस अधीक्षक पीआरओ पी0के0 गुप्ता* सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।












