लखनऊ। शनिवार शाम को ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में टी 20 फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन बहुत ही शानदार माहौल और हरे भरे वातवरण वाले मैदान पर आयोजित हुआ जिसमें डीआरएम एनइआर लखनऊ मंडल गौरव अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किये और अपनी टीम डीआरएम 11 और मीडिया 11 के सभी खिलाड़ियों से रूबरू होते हुए उनका उत्साह खेल के प्रति बढ़ाया।

उन्होंने बातचीत में कहा कि किसी भी प्रकार के खेल के दो आयाम होते हैं, एक जिससे उसकी सामाजिक छवि को निखार मिलता और दूसरी उसके अति व्यस्ततम रूटीन के बीच जब वो खेल के मैदान पर अपने साथ रहने वाले लोगों के साथ सहभागिता करता है तो उसे व्यक्तिगत रूप से काफी मानसिक, शारीरिक और आंतरिक प्रसन्नता मिलती है।
मीडिया इलेवन ने पहले टास जीतते हुए बल्लेबाजी की और पूरे 20 ओवर खेलते हुए 94 रन बनाये तो वहीं जवाब में डीआरएम 11 के ओपनर बल्लेबाजों ने शानदार टाइमिंग और प्लेसमेंट के साथ खेलते हुए 20 ओवर का गेम खत्म होने से पहले ही मैच को अपने पाले में डाल लिया और जीत दर्ज की। इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में डीआरएम ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों, दोनों अंपायरों और पिच मेकरों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।












