नासिरगंज में खेल प्रेमियों के उत्साह और फ्लड लाइट की दूधिया रोशनी के बीच मंगलवार को NCC नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में जगीरा XI नासिरगंज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भानु प्रताप चक्रवर्ती XI को 9 रन से हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज़ किया। मैच के दौरान मैदान पर हजारों दर्शकों की भीड़ उमड़ी और देर रात तक क्रिकेट का रोमांच छाया रहा। जगीरा XI ने बनाए 90 रन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जगीरा XI नासिरगंज ने निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 90 रन बनाए। टीम की ओर से सोनू ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों में 24 रन ठोके। उनकी पारी में 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं मुशाहिद ने 14 गेंदों पर 19 रन का योगदान दिया।
भानु प्रताप चक्रवर्ती XI की ओर से विशाल पासवान और सचिन सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए। पंकज की पारी भी नहीं दिला सकी जीत 91 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भानु प्रताप चक्रवर्ती XI की शुरुआत धीमी रही। हालांकि मध्यक्रम में पंकज कुमार ने 15 गेंदों में 5 चौकों की मदद से तेज़ 30 रन बनाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। नीरज कुमार ने भी 22 रन जोड़े, लेकिन अन्य बल्लेबाज जगीरा XI की सटीक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके। पूरी टीम 8.2 ओवरों में 81 रन पर सिमट गई। 24 मई तक चलेगा टूर्नामेंट 19 मई से शुरू हुआ यह नॉकआउट टूर्नामेंट 24 मई तक चलेगा, जिसमें क्षेत्र की कई चर्चित टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के व्यवस्थापक समीर खान और सुरेश कुमार रिजवानी (बिट्टू भैया) ने बताया कि विजेता टीम को ₹30 हजार व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹15 हजार व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं ‘मैन ऑफ द सीरीज’ खिलाड़ी को ₹1100 नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
नासिरगंज में फ्लड लाइट में चमका क्रिकेट का रोमांच:जगीरा XI ने जीता उद्घाटन मुकाबला, रात में दर्शकों से भरा खेल मैदान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












