Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ठूठीबारी में तृतीय श्री श्याम महोत्सव:5 जून को निशान यात्रा और भजन...

ठूठीबारी में तृतीय श्री श्याम महोत्सव:5 जून को निशान यात्रा और भजन संध्या का आयोजन


महराजगंज के ठूठीबारी में आगामी 5 जून 2026 को तृतीय श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री श्याम मित्र मंडल, ठूठीबारी द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव में भव्य निशान यात्रा, विशाल भजन संध्या और अन्य आकर्षक कार्यक्रम शामिल होंगे।महोत्सव का शुभारंभ 5 जून, शुक्रवार को प्रातः 5:15 बजे भव्य निशान यात्रा के साथ होगा। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त हाथों में निशान लेकर नगर भ्रमण करेंगे। इस दौरान बाबा श्याम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो जाएगा।निशान यात्रा के बाद विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक कुमार आदर्श (गोंडा) और भजन गायिका दीपिका मिश्रा (गोंडा) अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 6:15 बजे से शुरू होकर सांवरे की इच्छा तक चलेगा। महोत्सव के दौरान अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योति, छप्पन भोग और पुष्प वर्षा जैसे विशेष आकर्षण होंगे। आयोजन स्थल विंदा मैरिज हॉल, नौतनवा रोड, ठूठीबारी को भव्य रूप से सजाया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।आयोजक मंडल ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments