Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में सड़क हादसों में दो की मौत:अलग-अलग इलाकों में हुई घटना

बहराइच में सड़क हादसों में दो की मौत:अलग-अलग इलाकों में हुई घटना


बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पहला हादसा बहराइच-गोंडा हाईवे पर परवानीपुरवा के पास हुआ, जहां एक मिनी ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पीलीभीत जनपद के बीसलपुर थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र में इकौना मार्ग पर सोमवार शाम को दूसरा हादसा हुआ। नेजाभर गांव के 70 वर्षीय राजकुमार शुक्ला सड़क पार कर रहे थे, तभी एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पयागपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments