#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के खरथुआ गांव से एक महिला अपने दो बेटों सहित लापता हो गई है। गांव निवासी तुलसीराम की पत्नी रीना देवी अपने 10 वर्षीय बेटे मन्नू और 5 वर्षीय सूर्य प्रकाश के साथ घर से अचानक गायब हो गईं। महिला के पति तुलसीराम ने बताया कि घटना के समय वह कप्तानगंज में मोटरसाइकिल मिस्त्री का काम कर रहे थे। घर के अन्य बुजुर्ग सदस्य बाजार गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो रीना देवी और उनके दोनों बच्चे घर पर नहीं मिले। परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित पति तुलसीराम ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी अक्सर फोन पर कुछ लोगों से वीडियो कॉल और ऑडियो कॉल के जरिए बातचीत करती थी। उन्होंने बच्चों के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है और पुलिस से उनकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पैकोलिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि तुलसीराम की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस महिला और बच्चों की तलाश में जुटी है। यदि किसी को महिला और बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो स्थानीय पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
खरथुआ गांव से महिला दो बेटों सहित लापता:पति ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से गुहार लगाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












