महराजगंज। नगर पंचायत चौक के वार्ड संख्या-15, गुरुगोरक्षनाथ नगर निवासी बुजेश कुमार राय ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने वार्ड सभासद पवन वर्मा पर प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बुजेश कुमार राय के प्रार्थना पत्र के अनुसार, सभासद पवन वर्मा ने 3 मई 2025 को उन्हें प्रधानमंत्री आवास दिलाने का आश्वासन दिया था और इसके लिए उनसे 15 हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो उन्हें आवास मिला और न ही उनकी रकम वापस की गई। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो सभासद टालमटोल करते रहे। पीड़ित ने बताया कि यह मामला तब चर्चा में आया जब उन्होंने इसकी जानकारी गुरु गोरक्षनाथ मंदिर के कोठारी श्री योगी लक्ष्मणनाथ महाराज को दी। इसके बाद, 27 जुलाई 2026 को सभासद की ओर से व्हाट्सएप पर एक जांच से संबंधित दस्तावेज भेजा गया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। हालांकि, पीड़ित का दावा है कि उन्होंने दस्तावेज डिलीट होने से पहले उसका स्क्रीनशॉट ले लिया था। बुजेश कुमार राय ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि सभासद ने छल-कपट और जालसाजी कर उनके रुपये हड़प लिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर एफआईआर दर्ज करने और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपये ठगे:दरहटा में पीड़ित ने डीएम से सभासद पर एफआईआर की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












