Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सकारपार में जमीन विवाद में नींव तोड़ने का आरोप:विरोध पर मारपीट की...

सकारपार में जमीन विवाद में नींव तोड़ने का आरोप:विरोध पर मारपीट की कोशिश; पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार


खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम सकारपार में जमीन विवाद को लेकर मामला गरमा गया है। पीड़ित पवन मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन पर डाली गई नींव को विपक्षियों ने रात के अंधेरे में तोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार, गांव में मंदिर के पास स्थित 15×12 फीट जमीन पर उन्होंने करीब पांच वर्ष पूर्व नींव डाली थी। आरोप है कि 1 मई 2026 की रात करीब 1 बजे बारिश के दौरान उनके पाटीदार नर्मदा पुत्र मनोज मिश्रा अपने परिवार हर्ष, चंदन, ओम तथा अन्य महिलाओं के साथ मौके पर पहुंचे और नींव को क्षतिग्रस्त कर दिया। पहले भी दी थी सूचना, नहीं हुई कार्रवाई पवन मिश्रा का कहना है कि इस विवाद को लेकर उन्होंने 11 अप्रैल 2026 को पुलिस चौकी में लिखित सूचना दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे मामला बढ़ गया। पवन मिश्रा ने बताया कि वह अपनी विधवा मां के साथ अकेले रहते हैं और उन्हें जान-माल का खतरा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 112 पर दी सूचना, पुलिस पहुंची घटना के दौरान पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिकांश आरोपी फरार हो चुके थे। मौके पर केवल एक व्यक्ति मौजूद मिला। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उस समय कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस के लौटने के बाद फिर से नींव तोड़ी गई। विरोध करने पर पीड़ित को मारने के लिए दौड़ाया गया। इसके बाद वह सुबह थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस बोली—पहले नहीं मिली थी सूचना मामले की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों की बात सुनी। उन्होंने बताया कि पूर्व में इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली थी। दोनों पक्षों ने पैमाइश के बाद आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचित करने की बात कही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments