Homeक्राइम (Crime)पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने दो...

पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

UP: गोण्डा के थाना छपिया क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई दो अलग-अलग जानलेवा हमले की घटनाओं में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छपिया पुलिस ने आरोपी विक्रान्त शुक्ला उर्फ दीपक शुक्ला और विकास पाण्डेय को उनके घरों से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 16 मई को बनकटवा गांव में युवराज नामक युवक पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। वहीं दूसरी घटना में सुकरौली गांव में भूपेन्द्र सिंह पर धारदार हथियार से हमला किया गया। दोनों मामलों में आरोपियों द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

Also Read: सहारनपुर: गश्त के दौरान मण्डी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार

थाना छपिया में दोनों घटनाओं के संबंध में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments